जहरीला पदार्थ पीने से युवक की मौत

 

रतलाम/बिलपांक। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाल निवासी 35 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ पीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हालत बिगडऩे पर उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां एमआईसीयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिलपांक पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विनोद पिता कालू डामर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुंडाल के रूप में हुई है। शनिवार को उसकी तबीयत बिगडऩे के बाद उसे उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां एमआईसीयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल परीक्षण में प्रारंभिक रूप से मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण होना सामने आया है। हालांकि जहरीला पदार्थ क्या था और उसने किन परिस्थितियों में उसका सेवन किया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इन्हीं बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। घटना की सूचना 8 अगस्त को सुबह 9 बजे पुलिस को मिली। इसके बाद बिलपांक पुलिस ने मर्ग क्रमांक 72/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Next Post

जितेंद्र सिंह ने अगली औद्योगिक क्रांति में भारत की अहम भूमिका की बात की

Sun Aug 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि अगली औद्योगिक क्रांति, जो बायोटेक्नोलॉजी और कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित होगी, उसमें भारत एक अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि नयी औदयोगिक क्रान्ति पिछली औद्योगिक क्रांति से अलग होगी, जो IT पर […]

You May Like