पांढुरना में अब 4,24,056 मतदाता,16 शतायु मतदाता शामिल

पांढुरना। पांढुरना जिले के सौसर,पांढुरना में कुल 4,24,056 मतदाता है,जिसमें 5,761 नए मतदाता जुड़े है। जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के 9924 तो वहीं शतक पार 100 आयु वर्ग से अधिक 16 मतदाताओं का समावेश है। यह जानकारी आज जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में हुई बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा द्वारा जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश के अन्य क्षेत्रों की तरह ही पांढुरना जिले की भी सौसर पांढुरना की सभी कुल 554 मतदान केंद्रों तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के कार्यालयों में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन विधिवत किया गया। जिले के मतदाताओं की जानकारी देने आज नगर जिला मुख्यालय के जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पांढुरना जिले की उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा द्वारा पांढुरना जिले मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की संपूर्ण प्रक्रिया,दावे,आपत्तियों के निराकरण एवं संशोधित आंकड़ों की विस्तार से जानकारी दी गई ।

5,761 जुड़े नए मतदाता 000

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा द्वारा बताया कि प्रारूप प्रकाशन के समय जिले में कुल 4,18,295 मतदाता पंजीकृत थे,प्रारूप प्रकाशन के पश्चात प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के परीक्षण एवं निराकरण के उपरांत अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में जिले में कुल 4,,24,056 मतदाता दर्ज किए गए है। इस प्रकाश पांढुरना जिले के सौंसर तथा पांढुरना विधान सभा में कुल 5,761 मतदाताओं में वृद्धि हुई है।

आयु वर्ग के मतदाताओं का विवरण

18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 9,924 मतदाता,वहीं 85 से 99 वर्ष आयु वर्ग के 2099 मतदाता तथा शतक पार 100 वर्ष आयु वर्ग के 16 मतदाताओं का समावेश है ।

Next Post

सेमीकंडक्टर चिप निर्माण में एचसीएल समूह और फॉक्सकॉन मिलकर करेंगे 3700 करोड़ का निवेश

Sat Feb 21 , 2026
ग्रेटर नोएडा 21 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लगाया जा रहा सेमीकंडक्टर उद्यम इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड, एचसीएल समूह और फॉक्सकॉन का 60:40 अनुपात में संयुक्त उद्यम है। इस परियोजना में लगभग 3700 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है और इसे वर्ष 2028 तक संचालन में लाने का […]

You May Like