सतना :जिले में इस वर्ष 1 जून से 20 जुलाई तक 273.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 372.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 256.3 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 300.2 मि.मी, बिरसिंहपुर में 340.4 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 352.8 मि.मी., नागौद में 249.3 मि.मी., जसो (नागौद) में 86.7 मि.मी. एवं उचेहरा में 226.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 565.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
Next Post
मंदिर परिसर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला
Tue Jul 21 , 2026
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र में कृपालपुर स्थित उर्मिला दास मंदिर परिसर में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]

You May Like
-
4 months ago
मकान में आग लगी दमकल ने पाया काबू
-
2 years ago
वृद्ध को वाहन में कुचला