जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 49 रनों से हराया

हरारे 14 फरवरी (वार्ता) ब्रायन बेनेट (169) की शतकीय और कप्तान क्रेग एर्विन (66) की अर्धशतकीय पारियों के बाद ब्लेसिंग मुजरबानी (चार विकेट) तथा रिचर्ड न्गारावा (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को 49 रनों से हरा दिया। इसी के साथ जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

300 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में एंडी बालबिर्नी (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद कप्तान पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैम्फर के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। दूसरे विकेट के रूप में पॉल स्टर्लिंग (32) रन बनाकर आउट हुये। उन्हें मुजरबानी ने आउट किया। इसके बाद सिकंदर रजा ने कर्टिस कैम्फर (44) को आउटकर आयरलैंड को बड़ा झटका दिया। हैरी टेक्टर (39), लोर्कन टकर (31) तथा मार्क अडायर (दो) रन बनाकर आउट हुये। एंडी मैकब्राइन (32) का आउट होना मैच का निर्णायक मोड़ रहा। इसके बाद मैथ्यू हम्फ्रीज (शून्य) और जोश लिटिल (एक) रन बनाकर आउट हुये। जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण के आगे आयरलैंड की पूरी टीम 46 ओवर में 250 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। जिम्बाब्वे ने यह मुकाबला 49 रनों से जीत लिया।

जिम्बाब्वे की ओर से ब्लसिंग मुजरबानी ने चार विकेट लिये और रिचर्ड न्गारावा को तीन विकेट मिले। वेसली मधेवेरे ने दो तथा सिकंदर रजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां हरारे स्पोट्स क्लब मैदान में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट और बेन करन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। 19वें ओवर में एंडी मैकब्राइन ने बेन करन (28) काे आउट कर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। कप्तान क्रेग एर्विन ने 61 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए (66) रनों की पारी खेली। उन्हें ग्राहम ह्यूम ने आउट किया। सिकंदर रजा (आठ) रन बनाकर आउट हुये। वेस्ली मधेवेरे (आठ) रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। ब्रायन बेनेट ने 163 गेंदों में 20 चौके और तीन छक्के लगाते हुए (169) रन बनाये। उन्हें मार्क अडायर ने आउट किया। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 299 का स्कोर खड़ा किया। तदिवानाशे मरुमनी (दो) और जॉनाथन कैंपबेल (छह) रन बनाकर नाबाद रहे।

आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने दो विकेट लिये। जोश लिटिल, ग्राहम ह्यूम, और एंडी मैकब्राइन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

दिल्ली भाजपा ने झुग्गी बस्ती पालकों और विस्तारकों को किया सम्मानित

Fri Feb 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को झुग्गी बस्ती पालकों और विस्तारकों को सम्मानित किया। दिल्ली भाजपा के मुख्यालय 14 पंत मार्ग में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like