
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत सगड़ा में घर में गिरे बुजुर्ग को गंभीर चोटे आने पर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को ब्रजेश पटेल 40 वर्ष निवासी ग्राम सगड़ा ने सूचना दी कि उसके बड़े पिता रसल किशोर लोधी 72 वर्ष 12 दिसम्बर को स्वंय के घर मे गिरकर घायल होने से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार आज सुबह लगभग 7 बजे बड़े पिता रसल किशोर लोधी की मौत हो गयी है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
