एसबीसी चुनाव: प्रथम वरीयता की मतगणना अंतिम चरण में राकेश भदौरिया, विवेक सिंह, आरके सिंह सैनी आगे

जबलपुर। एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की प्रथम वरीयता के मतों की गिनती अंतिम चरण में पहुंच गई है। गुरुवार को रीवा जिले की मतपेटियों की मतगणना पूरी हुई। अब तक 62 हजार में से 45,294 मतों की गणना हो चुकी है, जिनमें 43,727 मत वैध और 1,567 मत निरस्त पाए गए हैं। मतगणना तेज गति से जारी है। वर्तमान चरण में राकेश सिंह भदौरिया, विवेक सिंह, आरके सिंह सैनी, हितोषी जय हार्डिया और अखिलेश कुमार सक्सेना बढ़त पर हैं। महिला प्रत्याशियों में प्रतीका पाठक, प्रवीण तिवारी, अन्नू पटेल, प्रतिभा वालिया और रश्मि ऋतु जैन को बढ़त मिली है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है। परिषद ने बताया कि मतगणना का प्रतिदिन सीधा प्रसारण उसके यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है तथा प्रत्येक चरण की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Next Post

अभिषेक व श्रृंगार के बाद भक्तों का हाल जानने निकले भगवान जगन्नाथ

Thu Jul 16 , 2026
रीवा। गुरुवार की सुबह लक्ष्मण बाग स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आचार्यों की मौजूदगी में पुरी पराम्परा के अनुसार जगन्नाथ भगवान का दिव्य महास्रान कराया गया। जिसके बाद भगवान को विशेष श्रृंगार के साथ सजाया गया। साथ ही अभिषेक पश्चात भोग लगाये गये। जिसके बाद शाम चार बजे भगवान जगन्नाथ […]

You May Like