34.6 ग्राम एमडी के साथ महिला गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने रीजनल पार्क क्षेत्र से एक महिला को 34.6 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3.40 लाख रुपये आंकी गई है. आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन सहित लगभग 4 लाख रुपये का माल जब्त किया है.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सांवरिया ग्रीन्स मैरिज गार्डन के सामने रीजनल पार्क के पास संदिग्धों की तलाश के दौरान एक महिला पुलिस वाहन को देखकर घबराकर भागने लगी, घेराबंदी कर उसे रोका.

पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी और अपना नाम फातिमा मंसूरी निवासी मुंबई, महाराष्ट्र बताया. जब महिला आरक्षक द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके हैंडबैग से पारदर्शी पन्नी में रखी 34.6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद हुई. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर-घर जाकर खाना बनाने का कार्य करती है तथा 12वीं तक शिक्षित है. उसने अवैध लाभ कमाने की नीयत से सस्ते दाम में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और अन्य व्यक्तियों के संबंध में जांच कर रही है.

Next Post

केसराम साहू निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए, सामूहिक विवाह सम्मेलन की भी घोषणा

Wed Feb 25 , 2026
सिलवानी: जिला साहू समाज रायसेन के जिला अध्यक्ष पद पर केसराम साहू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। देवनगर में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया मध्यप्रदेश तेलिक साहू सभा भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक एवं चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। निर्धारित समय में केवल एक नामांकन प्राप्त होने पर उन्हें निर्विरोध […]

You May Like