नागपुर, (वार्ता) महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नागपुर इकाई के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के व्हाट्सऐप एकसउंट हैक कर लिए जाने का मामला सामने आया है।
श्री तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें इस सेंधमारी के बारे में तब पता चला, जब उनके एक परिचित को मैसेज संदिग्ध लगे और उन्होंने उनकी सच्चाई की पुष्टि करने के लिए उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने यह अकाउंट रिकवर कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने जनता से सावधानी बरतने और किसी भी तरह के पैसों के लेन-देन से पहले, ऐसी किसी भी आर्थिक मदद की मांग की सीधे तौर पर पुष्टि करने का आग्रह किया है।
