दुर्घटना संभावित स्थलों में करें आवश्यक सुधार : कलेक्टर

जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत महीनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई और उनके प्रमुख कारणों जैसे तेज गति, नशे में वाहन चलाना, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग न करना तथा सड़क संकेतों की अनदेखी को चिन्हित किया गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं।
नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
यातायात पुलिस को विशेष अभियान चलाकर हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य कराने, ओवरलोडिंग एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट एवं रोड मार्किंग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को दुर्घटना के मामलों में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने हेतु ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा गया।
15 वर्ष से पुराने वाहनों को जब्‍त करने निर्देश
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कलेक्‍टर ने कहा कि दीनदयाल चौराहा के आस-पास यातायात व्‍यवस्‍था को सुनिश्चित करें तथा 15 वर्ष से अधिक के पुराने वाहनों को जब्‍त कर आवश्‍यक कार्यवाही करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, स्‍मार्ट सिटी सीईओ, एडीशनल एसपी ट्राफिक, सीईओ जेडीए, परिवहन, नगर निगम तथा लोक निर्माण विभाग सहित अन्‍य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

'दिव्य दरबार' में 'चमत्कारी इलाज' के दावों पर छिड़ा विवाद

Thu Apr 30 , 2026
नागपुर, (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर में चल रही राम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से आयोजित ‘दिव्य दरबार’ को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है और अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ताओं ने चमत्कारी इलाज तथा दैवीय हस्तक्षेप के दावों पर सवाल उठाए हैं। बागेश्वर […]

You May Like

मनोरंजन