दीपावली के मौके पर बंद रहा मुद्रा बाजार

मुंबई, 21 अक्टूबर (वार्ता) दीपावली के मौके पर मंगलवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार बंद रहा।

कारोबारियों ने बताया कि आज दीपावली के मौके पर मुद्रा बाजार में अवकाश रहा।

इसके अलावा शेयर बाजारों के मुद्रा प्लेटफॉर्मों पर भी कोई कारोबार नहीं हुआ जबकि शेयर बाजार में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और एसएलबी (सिक्योरिटीजी लेंडिंग एंड बोरोइंग) सिग्मेंट में आज मुहूर्त कारोबार होगा।

शेयर बाजारों में बुधवार को बलि प्रतिपदा के मौके पर पूरी तरह सभी कारोबार बंद रहेंगे। बाजार में गुरुवार से कारोबार सामान्य होगा।

उल्लेखनीय है कि देश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को दीपावली मनायी गयी जबकि महाराष्ट्र में दीपोत्सव आज मनाया जा रहा है।

 

Next Post

शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के नए एकदिवसीय कप्तान नियुक्त

Tue Oct 21 , 2025
इस्लामाबाद 21 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मोहम्मद रिजवान की जगह शाहीन अफरीदी को नया एकदिवसीय कप्तान नियुक्त किया है। बोर्ड ने सोमवार को इसकी घोषणा की। पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की जगह एक नए एकदिवसीय कप्तान की नियुक्ति की है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार, बाएं […]

You May Like