मान ने खिलाड़ियों व उनके कोचों को दी बधाई

चंडीगढ़,17 जनवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को प्रदेश के तीन खिलाड़ियों राष्ट्रपति भवन में सर्वोच्च खेल पुरस्कारों से सम्मानित करने पर खिलाड़ियों और उनके कोचों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री मान ने कहा कि पंजाबियों के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि तीन खिलाड़ियों को आज राष्ट्रपति भवन में सर्वोच्च खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरपंच हरमनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के साथ-साथ सुखजीत सिंह काका और जर्मनप्रीत सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक खेल प्रेमी के रूप में, मैं सभी खिलाड़ियों, उनके परिवारों और कोचों को पुरस्कारों के लिए शुभकामनाएं देता हूं और भविष्य में खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की आशा करता हूं।

हमारी सरकार पंजाब के खेलों में खोए गौरव को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Next Post

सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, पीवी सिंधु हारी

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के जिन जोंग और कांग मिन ह्यूक को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं भारत दिग्गज शटलर पीवी सिंधु को इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग […]

You May Like