दिल्ली में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट, आईजीआई हवाईअड्डे पर 9 उड़ानें डायवर्ट की गयी

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया तथा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर 9 उड़ानों की दिशा बदलते हुए उन्हें दूसरी जगह भेजी गयी।

सूत्रों के अनुसार दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच चार उड़ानें जयपुर, चार लखनऊ और एक अहमदाबाद भेजी गयी। लखनऊ भेजी गयी उड़ानों में बेंगलुरु से आई क्यूपी 1821 (शाम 4.37 बजे पहुंची), लुधियाना से आई एआई 484 (शाम 4.50 बजे पहुंची और बाद में 5.51 बजे रवाना हुई), इंदौर से आई एआई 2516 (शाम 4.58 बजे पहुंची) और हैदराबाद से आई एआई 2541 (शाम 5.06 बजे लखनऊ पहुंची) शामिल थीं।

 

 

Next Post

सोन नदी का जल स्तर बढ़ने पर सीधी में ऑरेंज अलर्ट

Fri Sep 4 , 2026
सीधी। सीधी में सोन नदी के जल स्तर बढऩे के कारण ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। शिकारगंज एवं कोलदहा चुरहट पुल क्षेत्र में खतरे के निशान के ऊपर सोन नदी बह रही है। सोन नदी का जल स्तर बढऩे का मुख्य कारण लगातार बारिश एवं बाणसागर बांध के आठ […]

You May Like