संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन 

नरसिंहगढ़। ब्यावरा रोड पर लगभग 7 करोड की लागत से नव निर्मित तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय संयुक्त भवन का लोकार्पण जिला प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप के मुख्य अतिथि में तथा सांसद रोडमल नागर विधायक मोहन शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर के विशेष अतिथि में संपन्न हुआ.

7 करोड रुपए की लागत से नवनिर्मित भवन का जिला प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप द्वारा विधिविधान के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया गया. इस मौके पर उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों तथा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा पारदर्शिता से काम करना होगा तभी नवीन भवन निर्माण की सार्थकता सिद्ध होगी. साथ ही आपने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है जो शीघ्र ही लागू होने जा रहा है जिसमें विपणन सहकारी संस्थाओं से सालाना लोन लेने वाले किसानों को साल में दो बार पैसा जमा कराया जाता था अब सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि अब किसानों से साल में एक बार ही पैसा जमा कराया जाएगा. जिसका सीधा किसानों को लाभ होगा. और समय की बचत होगी. साथ ही आपने कहा कि यहां के विधायक मोहन शर्मा द्वारा बताया गया कि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणा की गई थी वह भी शीघ्र पूर्ण कराई जायेगी. नरसिंहगढ़ क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यहां के क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने का प्रयास किया जाएगा.

कार्यक्रम को सांसद रोड में नगर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर द्वारा भी संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का सिलसिलेवार बखान किया गया. विधायक मोहन शर्मा द्वारा नगर विकास पर विस्तार से चर्चा की जाकर विकास के लिए अपनी मांगों को दोहराया. जिनका शीघ्र ही निराकरण कराया जाने की मांग रखी गई. इस मौके पर जिला कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, एसडीम सुशील कुमार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती संजू दीवान सिंह, तहसीलदार नायब तहसीलदार, राजस्व कर्मचारी, पटवारीगण तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार सहित अन्य मंडल के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी मंत्री द्वारा भाजपा के पदाधिकारियो से क्षेत्र के विकास तथा समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. जिनका निराकरण करने का आश्वासन दिया. सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत विधायक मोहन शर्मा एस डीएम सुशील कुमार, पटवारी संघ अध्यक्ष कोटवार संघ अध्यक्ष द्वारा पुष्प माला तथा स्मृति चिन्ह भेदकर किया गया. अंत में तहसील प्रांगण में नवीन तहसील कार्यालय भवन प्रांगण में मुख्य अतिथि सांसद विधायक द्वारा वृक्षारोपण किया गया. संचालन अमित एवं आभार एसडीएम सुशील कुमार द्वारा व्यक्त किया गया.

Next Post

​खिलचीपुर में सुरक्षित नहीं सरकारी इलाके: कोर्ट परिसर से दिनदहाड़े बाइक ले उड़े चोर

Fri Jun 26 , 2026
राजगढ़। जिले के खिलचीपुर में बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैं. उन्हें सरकारी परिसरों का भी कोई डर नहीं रह गया है. चोरों ने सीधे न्यायालय परिसर को निशाना बनाया है. लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों की चिंता बड़ गई है जिससे पुलिस की कार्रवाई पर भी […]

You May Like