​खिलचीपुर में सुरक्षित नहीं सरकारी इलाके: कोर्ट परिसर से दिनदहाड़े बाइक ले उड़े चोर

राजगढ़। जिले के खिलचीपुर में बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैं. उन्हें सरकारी परिसरों का भी कोई डर नहीं रह गया है. चोरों ने सीधे न्यायालय परिसर को निशाना बनाया है. लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों की चिंता बड़ गई है जिससे पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे है.

हिनोतिया निवासी रमेशचंद दांगी गुरुवार को जमीन से जुड़े मामले में वकील से मिलने खिलचीपुर न्यायालय पहुंचे थे. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने न्यायालय परिसर के अंदर अपनी बाइक खड़ी की और वकील से मिलने गए. करीब आधे घंटे बाद लौटे तो बाइक गायब थी.

उन्होंने न्यायालय परिसर और आसपास अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद रात 10 बजे खिलचीपुर थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

विधायक कार्यालय से भी चोरी हो चुकी बाईक

खिलचीपुर में इससे पहले भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के कार्यालय के बाहर से भी बाइक चोरी हो गई है. जिस क्षेत्र में विधायक कार्यालय, एसडीओपी निवास, तहसीलदार निवास और मजिस्ट्रेट का सरकारी आवास मौजूद हों, वहां भी चोर वारदात को अंजाम दे रहे है जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है.

Next Post

मिजोरम एसआईआर के तीसरे चरण में मतदाता सूची का डिजिटलीकरण पूरा करने वाला पहला राज्य बना

Fri Jun 26 , 2026
आइजोल, 26 जून (वार्ता) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मिजोरम पहला ऐसा राज्य बनकर उभरा है, जिसने गणना प्रपत्र का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा कर लिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि डिजिटलीकरण की […]

You May Like