जन्मदिन पर राहुल का अन्याय से लड़ने, हर भारतीय की आवाज बुलंद करने का संकल्प

नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर देश के हर नागरिक की आवाज उठाने, अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखने तथा राष्ट्र की एकता और प्रगति के लिए निरंतर काम करते रहने का संकल्प दोहराया है।

श्री गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और देशवासियों की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस के आदर्शों के प्रति उनका प्रेम और प्रतिबद्धता ही उनकी शक्ति का स्रोत है। उन्होंने देशभर के लोगों के स्नेह के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनके लिए शब्दों से कहीं अधिक महत्व रखता है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “हमारा सामूहिक संकल्प है कि हर भारतीय की आवाज उठाते रहेंगे, अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और जिस देश से हम प्रेम करते हैं, उसकी एकता और प्रगति के लिए लगातार काम करते रहेंगे।”

 

Next Post

इंदौर में डीआरटी की नई बेंच की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

Fri Jun 19 , 2026
इंदौर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इंदौर में डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) की अतिरिक्त बेंच स्थापित करने की मांग पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. अदालत ने याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों से छह सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है. उक्त याचिका […]

You May Like