सीएम डॉ यादव ने दी आंवला नवमी की शुभकामनाएं, स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को आंवला नवमी (अक्षय नवमी) की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभता लेकर आए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आर्य समाज के संस्थापक परम श्रद्धेय स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर भी सादर नमन किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, वेदों के ज्ञान से स्वामी दयानंद सरस्वती ने मानव कल्याण की नई दिशा दिखाई।

उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्त कराया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्श और शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, ज्ञान और सुधार के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Next Post

पेंच के पास वायरल वीडियो में बाघ को शराब पिलाने का दावा: डिप्टी डायरेक्टर ने बताया फर्जी, जांच का आग्रह

Thu Oct 30 , 2025
सिवनी: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पेंच टाइगर रिजर्व के समीप एक गांव के 52 वर्षीय मजदूर राजू पटेल ने नशे की हालत में बाघ का सिर सहलाया और उसे देसी शराब ऑफर की। वीडियो के क्लिप में कथित रूप से दिख […]

You May Like