ग्वालियर:श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर्स की ओर से आयोजित श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव – सीजन 3 के अंतर्गत जिवाजी क्लब, ग्वालियर में राजस्थानी थीम पर आधारित विशेष आयोजन ‘बनठन री रात’ गरबा डांडिया आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मैसेज नॉर्थ एशिया अर्थ 2017 मॉडल फैशन पर्सनालिटी वूमेन श्रीमती वर्षा चौहान थी। कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस थीम आयोजन में राजस्थानी रंग और परिधानों के साथ गरबा एवं डांडिया प्रस्तुत किया गया।आयोजक नितिन अग्रवाल ने बताया कि सीजन 3 के अभ्यास सत्रों के साथ ऐसे थीम आयोजन प्रतिभागियों के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ग्वालियरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Next Post
सरई थाना क्षेत्र में सनसनी, सड़क किनारे मिला युवक का शव; परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Mon Sep 28 , 2026
सरई: सरई थाना क्षेत्र के ग्राम गोडबहरा से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गोडबहरा के रहने वाले भैयालाल सेन (लाला) का शव संदिग्ध और अज्ञात कारणों से सड़क किनारे मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश व्याप्त हो गया है।घटना सरई-झुरही मार्ग पर […]
