जियावन के चौराडांड़ के जंगल में बांस के ठूठ दिखने लगे

सिंगरौली। वन परिक्षेत्र जियावन के चौराडांड़ कंपार्टमेंट नंबर 219 जंगल में केवल बांस के ठॅूठ ही नजर आ रहे हैं। जबकि दो साल पहले चौराडांड़ का जंगल बांस के पेड़ों से हराभरा दिखाई दे रहा था।

दरअसल, जिले में इन दिनों वनों की अंधाधुंध कटाई एवं आगजनी की घटनाएं आम बात होती जा रही है। वन माफियाओं का हौंसला इतना बढ़ गया है कि दिन में भी सड़क किनारे लगे बांस के पेड़ों को साफ कर दे रहे हैं। पिछले दो वर्ष तक चौराडांड़ का जंगल हरा भरा नजर आ रहा था। लेकिन अब यही जंगल ठूॅठ में तब्दील हो गए हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि बांसों की अंधाधुंध कटाई वन माफियाओं द्वारा की गई है।लिहाजा वन माफियाओं के हौंसला इतना बढ़ गया है कि बांस के जंगल को ठूॅठ में बदल कर रख दिया है।

पर्यावरणविद इस स्थिति से बेहद चिंतित हैं। उनका मानना है कि जिस तरह से हाल ही के दिनों में जिले के कई जंगलों में भीषण आग लगी। उससे लाखों-करोड़ों की वन संपदा स्वाहा हो गई और अब इसके पूर्व हरे भरे वनों और बेशकीमती इमारती लकड़ियों पर वन माफियाओं की नजर है और उनके द्वारा पेड़ों को बेरहमी से काटकर ठॅूठ में तब्दील कर दिया जा रहा है। इसलिए जिले का एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। यह भविष्य के लिए चिंता का विषय है।

Next Post

बैढ़न अंचल में तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी

Wed May 7 , 2025
सिंगरौली। जिले में पिछले एक पखवाड़े से मौसम करवट बदला हुआ है। आए दिन बूंदाबादी व तूफान से जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं वैवाहिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में मौसम खलल डाल रहा है। आज बुधवार की शाम करीब चार बजे मौसम फिर से बदला और तेज हवाओं के […]

You May Like

मनोरंजन