बैढ़न अंचल में तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी

सिंगरौली। जिले में पिछले एक पखवाड़े से मौसम करवट बदला हुआ है। आए दिन बूंदाबादी व तूफान से जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं वैवाहिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में मौसम खलल डाल रहा है। आज बुधवार की शाम करीब चार बजे मौसम फिर से बदला और तेज हवाओं के साथ जिला मुख्यालय क्षेत्र में बूंदाबादी होने से उमस भरी गर्मी नेे लोगों को बेचैन कर दिया। कभी धूप कभी छांव का दौर है। इसके अलावा रिमझिम बारिश व तेज तूफान और ओले गिरने से कामकाज पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभाव वैवाहिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में पड़ रहा है। जहां मौसम खलल डाल कर मांगलिक कार्यक्रमों को प्रभावित कर रहा है।फिलहाल ऊर्जाधानी में जिस तरह से मौसम करवट ले रहा है। ऐसे में इन दिनों सबसे ज्यादा तकलीफ मांगलिक कार्यक्रम के आयोजको को हो रही है।

बढ़ रही बीमारियां

जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है, उसी गति से बीमारियां भी बढ़ रही हैं। जिला चिकित्सालय समेत सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा निजी क्लीनिक व नर्सिंग होम में सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। चिकित्सको का भी मानना है कि मौसम के परिवर्तन के कारण जिन व्यक्तियों के रोग, प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, वही व्यक्ति बीमार हो रहे हैं।

Next Post

दो बच्चों ने कुआं में कूदकर कर ली आत्महत्या

Wed May 7 , 2025
शहडोल, 07 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक ही परिवार के तीन सगे भाई बहन ने कुआं में कूदकर आत्महत्या कर ली, इसमें से दो की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीधी थाने के बनसुकली गाँव में एक ही परिवार के 3 सगे भाई -बहन […]

You May Like