डैम पार करते समय पैर फिसलने से पानी में डूबा युवक, मौत

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत ग्राम कटाव में बने डैम को पार करते समय एक 20 वर्षीय युवक का पैर फिसल गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, कटनी जिले के बरही का रहने वाला सचिन पारधी (20) सुबह करीब 9:30 बजे कटाव ग्राम में अपने मामा संतोष पारधी के घर आया था।

सचिन का परिवार घूम-घूमकर रुद्राक्ष की माला, केसर, कस्तूरी और चूड़ी-कंगन बेचने का काम करता है। शाम करीब 5:30 बजे सचिन कटाव नदी पर बने डैम को पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय निवासी तुरंत मदद के लिए नदी में कूदे।

आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सचिन को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक फेफड़ों में अत्यधिक पानी भरने के कारण उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की खबर मिलते ही मृतक के साले के लडक़े बादल ने परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता बनाफर पारधी (55) ने मझौली थाने में सूच ना दी ।पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Post

कैमोर एसीसी फैक्ट्री में धू-धू कर जला 149 किलो गांजा

Sun Jul 5 , 2026
जबलपुर: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। न्यायालयीन प्रक्रिया और मुख्यालय के आदेशों का पालन करते हुए पुलिस ने विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए कुल 149 किलो 477 ग्राम गांजे को आग के हवाले कर नष्ट कर दिया। यह पूरी कार्रवाई कटनी जिले के […]

You May Like