कैमोर एसीसी फैक्ट्री में धू-धू कर जला 149 किलो गांजा

जबलपुर: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। न्यायालयीन प्रक्रिया और मुख्यालय के आदेशों का पालन करते हुए पुलिस ने विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए कुल 149 किलो 477 ग्राम गांजे को आग के हवाले कर नष्ट कर दिया। यह पूरी कार्रवाई कटनी जिले के कैमोर स्थित ए.सी.सी. सीमेंट फैक्ट्री के परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी की गई जहां नशे की खेप धूं धूं कर जली।

जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली और नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल से प्राप्त परिपत्र के बाद, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त माल के विनष्टीकरण के आदेश जारी किए थे। आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में सभी थानों में माल का विधिवत तौल और दस्तावेजीकरण किया गया।

शनिवार को कैमोर सीमेंट फैक्ट्री में डीआईजी अतुल सिंह, एसपी सम्पत उपाध्याय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सूर्यकांत शर्मा की विशेष उपस्थिति में नष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला जबलपुर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कुल 21 मामलों में यह गांजा जब्त किया गया था, जिसका वजन 149 किलो 477 ग्राम था।

Next Post

कोबरा से मचा हडक़ंप

Sun Jul 5 , 2026
जबलपुर: पनागर थानांतर्गत ग्राम पुरैना निवासी संतोष प्रजापति के घर में सुबह ग्यारह बजे से एक पांच फीट लंबा कोबरा नाग पूरे कक्ष में घूमता रहा और जोर जोर से फुफकार मारता दहशत का पर्याय बना हुआ था। परिजनों द्वारा सांप को भगाने के प्रयास किए गए, लेकिन असफल हो […]

You May Like