एसबीसी चुनाव: पांच सीटों के लिए दस में मुकाबला, बढ़ा रोमांच

जबलपुर: एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की द्वितीय चरण की मतगणना अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। महिला प्रत्याशियों में अब केवल अन्नू पटेल मैदान में हैं। एलिमिनेशन राउंड के 30 वें दिन तीन और प्रत्याशियों ने निर्धारित कोटा पार कर लिया। इसके साथ ही अब तक 13 प्रत्याशियों को निर्वाचित माना जा चुका है। शेष पांच पदों के लिए अब 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से पांच प्रत्याशी कोटा पूरा कर निर्वाचित होंगे, जबकि पांच को एलिमिनेशन प्रक्रिया से बाहर होना पड़ेगा।

शुक्रवार को प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह रीवा, जितेंद्र कुमार शर्मा ग्वालियर और गौरव मिश्रा ग्वालियर ने निर्धारित कोटा पार किया। इसके साथ ही उनके निर्वाचन की स्थिति स्पष्ट हो गई। दूसरी ओर प्रत्याशी प्रेम सिंह भदौरिया ग्वालियर की एलिमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उनके शेष मतों की गणना शनिवार को की जाएगी। इन मतों के हस्तांतरण के बाद शेष प्रत्याशियों के आंकड़ों में बदलाव आ सकता है। अब तक कोटा पार करने वाले 13 प्रत्याशियों में राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना, आरके सिंह सैनी, विवेक सिंह, संदीप मेहता, नित्यानंद मिश्रा, हितोषी जय हार्डिया, नरेंद्र कुमार जैन, डॉ. विजय कुमार चौधरी, मनीष तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा और गौरव मिश्रा शामिल हैं।

Next Post

रेलवे में गंदगी अब पड़ेगी भारी, 1,000 रुपए तक जुर्माना

Sat Sep 19 , 2026
इंदौर:रेलवे स्टेशन या ट्रेन में कचरा फेंकना अब यात्रियों को भारी पड़ सकता है. रेलवे ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर लगाए जाने वाले जुर्माने की अधिकतम राशि 500 रुपए से बढ़ाकर 1,000 रुपए कर दी है. नया प्रावधान भारत सरकार के राजपत्र में अधिसूचित किया गया है.पश्चिम रेलवे रतलाम […]

You May Like