मैट कुहनेमन का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध,होगी बायोमीट्रिक जांच

मैट कुहनेमन का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध,होगी बायोमीट्रिक जांच

सिडनी, 12 फरवरी (वार्ता) गेंदबाजी एक्शन को लेकर संदेह के घेरे में आस्ट्रेलिया के बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज मैट कुहनेमन की बायोमीट्रिक जांच की जायेगी।

आस्ट्रेलिया की मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान अंपायरों ने कुहनेमन के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया था और उन्होने इसकी शिकायत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से की थी। रिपोर्टस के अनुसार बायें हाथ के स्पिनर का गेंदबाजी एक्शन अगर अवैध पाया जाता है तो उन पर प्रतिबंध लग सकता है। कुहनेमन श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में 16 विकेट चटका चुके हैं। उनकी बायोमीट्रिक जांच ब्रिसबेन में होगी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा ,“ श्रीलंका के खिलाफ गॉल में दूसरे टेस्ट के दौरान मैच अधिकारियों द्वारा की गई शिकायत की जानकारी आस्ट्रेलियाई टीम को दी गई है। हम जांच में सहयोग करेंगे।”

गौरतलब है कि कुहनेमन 2017 में पदार्पण के बाद से 124 पेशेवर मैच खेल चुके हैं लेकिन उनके गेंदबाजी एक्शन पर पहली बार सवाल उठे हैं।

Next Post

अफगानिस्तान में भूस्खलन से दो स्वर्ण खनिकों की मौत

Wed Feb 12 , 2025
फैजाबाद, 12 फरवरी (वार्ता) उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में मंगलवार को भूस्खलन के कारण दो स्वर्ण खनिकों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगर ने आज कहा कि कल दोपहर शाहर-ए-बुजुर्ग जिले में श्रमिकों का एक समूह कीमती धातु निकालने में व्यस्त था, तभी दो श्रमिक भूस्खलन […]

You May Like