सीमांकन के बदले 80,000 की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

जबलपुर: लोकायुक्त ने शहपुरा तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) करण सिंह लोधी को सीमांकन के बदले 80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी अनुसार संगम कॉलोनी उखरी, निवासी रोहित जैन ने लोकायुक्त एसपी को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके एक व्यापारी मित्र ने शहपुरा तहसील के ग्राम कुलोन में जमीन खरीदी थी।

इस जमीन के सरकारी सीमांकन के बदले आरोपी राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी (56) 1,00,000 की मांग कर रहा था। शिकायत की सत्यता जांचने के लिए लोकायुक्त ने सत्यापन कराया। इस दौरान आरोपी आरआई 80,000 लेने पर राजी हो गया। आज लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी करण सिंह लोधी ने कटंगा के रतन कॉलोनी में आवेदक से 80,000 की नकद राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Next Post

मप्र कैबिनेट: शहरी गरीबों को मिलेगी निशुल्क रजिस्ट्री, मालिकाना हक का रास्ता साफ

Tue Jun 2 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आमजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई। इनमें सबसे अहम फैसला शहरी क्षेत्रों में आबादी भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे पात्र परिवारों को निशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराने का […]

You May Like