युवक की डूबने से मौत

कटनी। होली का पर्व जहां खुशियां लाता है, वहीं कटनी में एक घर की होली हमेशा के लिए सूनी हो गई। संजयनगर वार्ड निवासी आशीष केवट की चकरा घाट में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि होली खेलकर वह दोस्तों के साथ ग्राम छहरी स्थित चकरा घाट गया था, लेकिन गहरे पानी में जाने से उसकी जान चली गई। माधवनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। वार्ड पार्षद भुट्टू यादव ने घटना की पुष्टि की है।

Next Post

तारपिन तेल पीने से 2 साल के मासूम की मौत 

Sat Mar 15 , 2025
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल में एक मासूम ने घर पर रखा तारपीन का तेल पी लिया जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।‌पुलिस के मुताबिक रेवान्शी उर्फ बेबी रजक 2 वर्ष निवासी दुर्गाजी मंदिर के पास चेरीताल […]

You May Like