ग्वालियर: वैश्य गरिमा मंच ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह के निर्देशानुसार 14 सितंबर को श्री वैश्य गरिमा मंच का स्थापना दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जायेगा। इसी संदर्भ में ग्वालियर में 14 सितंबर को कैंसर हॉस्पिटल पहाड़ी पर शाम 5 बजे से 7 बजे तक स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा.
जिसमें विशेष अतिथि भूपेंद्र जैन केट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल तथा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अनूप अग्रवाल उपस्थित होंगे। संस्था ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि सभी सदस्य अधिक से अधिक पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित हों।
