मुख्यमंत्री ने नागौद से देखा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का कार्यक्रम

सतना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयबतूर से देश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत 18 हजार करोड रूपये की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सतना जिले के एक लाख 57 हजार 116 किसान लाभांवित हो रहे है। जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रूपये के मान से 31 करोड 42 लाख 32 हजार रूपये की राशि खाते में हस्तांतरित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सतना जिले के नागौद में अपने प्रवास के दौरान बरकोनिया मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद खजुराहो बीडी शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहे।

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को अपने निर्धारित प्रवास के तहत अपरान्ह 3 बजे सतना जिले के नागौद पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नागौद हेलीपैड पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नागौद में बरकोनिया मंदिर मे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 4.20 बजे हेलीकॉप्टर से पन्ना जिले के पवई के लिए रवाना हुए। नागौद हेलीपैड पर विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, कमिश्नर रीवा संभाग बीएम जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेन्द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा भी उपस्थित थे।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने नीतीश कुमार को NDA विधानमंडल दल का नेता बनने पर दी बधाई

Wed Nov 19 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में NDA विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके अनुभवी नेतृत्व से बिहार निश्चित ही विकसित भारत के प्रण को पूरा करेगा। […]

You May Like