सफ़ाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को साफ और व्यवस्थित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं इसलिए उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। श्रीमती गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन की कोर कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस संवाद में अलग-अलग यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए और उन्होंने अपने मुद्दे, सुझाव और जमीनी स्तर पर आने वाली दिक्कतों को खुलकर सामने रखा। संवाद के दौरान सफाई कर्मचारियों की भर्ती और नियमितीकरण का मुद्दा प्रमुख रहा। इसके अलावा कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा की कमी, वेतन से जुड़ी समस्याएं और सेवा से संबंधित अन्य परेशानियों पर भी बात की।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को साफ और व्यवस्थित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं इसलिए उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ठोस और व्यावहारिक कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यूनियन द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों की समीक्षा कर जरूरी कार्रवाई की जाए ताकि कर्मचारियों को बेहतर काम करने का माहौल, सुरक्षा और सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार एक संवेदनशील और जिम्मेदार प्रशासन के रूप में कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा हो और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आए।

Next Post

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

Mon Apr 6 , 2026
पांढुरना। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 6 अप्रैल को खनिज विभाग के दल द्वारा तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। […]

You May Like