अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

पांढुरना। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 6 अप्रैल को खनिज विभाग के दल द्वारा तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पांढुर्णा तहसील अंतर्गत पांढुरना -मुलताई नेशनल हाईवे मार्ग पर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक बिना नंबर अंकित नीले रंग का फार्मट्रेक ट्रैक्टर मय ट्रॉली पाया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को खनिज नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत खनिज रेत सहित शासकीय रूप से जप्त किया गया।

जप्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को मय खनिज पुलिस थाना कोतवाली परिसर में अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। वाहन द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन किए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जुर्माना अधिरोपित किए जाने के लिए कलेक्टर न्यायालय पांढुरना के समक्ष प्रकरण प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान सहायक खनिज अधिकारी महेश नगपुरे सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Next Post

ग्वालियर में भाजपा के नए कार्यालय का भूमिपूजन

Mon Apr 6 , 2026
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्वालियर में पार्टी के नए कार्यालय निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के अलापुर क्षेत्र में हुआ जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र […]

You May Like