जबलपुर: यूपी में जबलपुर के अतिथि शिक्षक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार है। विदित हो कि इंद्रकुमार तिवारी निवासी ग्राम पडवार निवासी की 18 एकड़ कृषि भूमि है और एक स्कूल में अतिथि शिक्षक थे, इंद्रकुमार की शादी नही हुई थी, जिसके चलते वे मझौली थाना अंतर्गत ग्राम रिवंझा संत के धार्मिक मंच में प्रसिद्ध कथावाचक अनुरुद्धाचार्य के पास अर्जी लगाने पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद से वे गायब हो गए थे। वे जमीन गिरवी रखकर लाखों रूपए भी अपने साथ ले गए थे।
दो जून को गायब हुए अतिथि शिक्षक से परिजन संपर्क में थे लेकिन पांच जून तक बात हुई लेकिन छह जून से बातचीत बंद होने पर अतिथि शिक्षक के रिश्तेदार ने आठ जून को गुमशुदगी मझौली थाने में दर्ज कराई। जबलपुर से एक टीम लोकेशन टे्स होने पर यूपी रवाना हुई जहां पता चला कि कुशीनगर हाटा में छह जून को शव मिला था। 11 जून को हत्या दर्ज की गई थी। मृतक की शिनाख्त इंद्रकुमार तिवारी के रूप में हुई।
हत्या ठग गिरोह ने की है। जांच में यह बात सामने आइ कि गिरोह ने वीडियो देखने के बाद इंद्रकुमार से संपर्क किया था और शादी कराने की बात कहते हुए उत्तर प्रदेश बुलाया था। इसके बाद लाखों रूपए नगदी और जेवरात लूटने के बाद गिरोह ने उसकी हत्या कर दी थी। मामले में यूपी पुलिस ने कौशल गौड, शायबा खान उर्फ खुशी को पकड़ा गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है
