
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं ओमती पुलिस की संयुक्त टीम ने पुल नम्बर 3 के पास दबिश देकर 9 किलो 842 ग्राम गांजा के साथ 2 सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सूरज रजक उर्फ दक्ष पिता मनोज रजक 18 वर्ष निवासी हाथीताल कालोनी एमजी स्कूल के पीछे गोरखपुर एवं लवकुश शिवहरे पिता मुन्नालाल शिवहरे 18 वर्ष निवासी फकीरचंद अखाड़े के पीछे भवन के पास थाना हनुमानताल शामिल हैं।
