जुए के फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार

जबलपुर। महाराजपुर बावली कांजी हाउस के पीछे सजे जुआ फड़ पर अधारताल पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 3 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ा जिनके कब्जे से 14 हजार 850 रूपये जप्त किये गये है। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि महाराजपुर बावली कांजी हाउस के पीछे ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे दीपक पटेल, अंकुर साहू दोनों निवासी महाराजपुर बावली, राकेश जायसवाल निवासी इमलिया मोड़ अधारताल को पकड़ा गया है।

Next Post

भिड़ंत के बाद दो ट्रक पलटे, दोनों के ड्राइवर घायल

Mon Dec 15 , 2025
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत भिटौनी नेशनल हाईवे 45 सुरई गांव में टक्कर के बाद दो ट्रक पलट गए। दोनों वाहनों के ड्राइवर घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक सोनू चौधरी पिता अजित सिंह मथुरा निवासी सूरत से प्रयागराज सोलर पैनल ले कर ट्रक क्रमांक यूपी 81डीटी 4397 से […]

You May Like