
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत भिटौनी नेशनल हाईवे 45 सुरई गांव में टक्कर के बाद दो ट्रक पलट गए। दोनों वाहनों के ड्राइवर घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक सोनू चौधरी पिता अजित सिंह मथुरा निवासी सूरत से प्रयागराज सोलर पैनल ले कर ट्रक क्रमांक यूपी 81डीटी 4397 से जा रहा था, तभी ट्रक क्रमांक एच आर 63 ई 0628 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों ट्रक पलट गए। दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों ड्राइवर शराब के नशे में थे, वहीं चर्चा यह भी है कि हादसा आरटीओ चेकिंग के दौरान हुआ है।
