पार्सल गोदाम में लगी आग, लाखों की सामग्री खाक

शहडोल। सोमवार तड़के मेला मैदान स्थित एक पार्सल गोदाम में आग लग गई, जिससे लाखों रूपयों की दवाएं खाक हो गईं।

पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के सुबह 4 बजे के करीब की यह घटना है। जब सोहागपुर पुलिस की चीता स्क्वाड की टीम और मोबाइल पार्टी गश्त कर रही थी। तभी बाणगंगा मेला मैदान के पास से जैसे ही टीम गुजरी, चीता स्क्वाड में तैनात आरक्षक को एक गोदाम में आग धधकते दिखाई दी। उन्होंने तुरंत ही मोबाइल पार्टी और दमकल विभाग को सूचना दी, सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और दमकल कर्मी सभी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। पुलिस के मुताबिक कई लाख से अधिक का सामान सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन लाखों का सामान जलकर खाक भी हो गया है। गोदाम मालिक शुभम के मुताबिक उनके गोदाम में कीमती दवाइयां, हार्डवेयर सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान और 100 से अधिक कूलर भी रखे हुए थे। सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे का कहना है कि पुलिस की सतर्कता और दमकल कर्मियों के तुरंत पहुंच जाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया ।

Next Post

तिघरा फीडर पर शटडाउन के कारण जलप्रदाय प्रभावित

Mon Dec 15 , 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल द्वारा तिघरा फीडर पर संधारण कार्यों के कारण प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्युत शटडाउन लिया गया। शटडाउन अवधि में तिघरा जल शोधन संयंत्र बंद रहा, जिसके परिणामस्वरूप हनुमान पहाड़ी से होने वाली जल आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद रही। इस कारण […]

You May Like