
ग्वालियर। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल द्वारा तिघरा फीडर पर संधारण कार्यों के कारण प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्युत शटडाउन लिया गया। शटडाउन अवधि में तिघरा जल शोधन संयंत्र बंद रहा, जिसके परिणामस्वरूप हनुमान पहाड़ी से होने वाली जल आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद रही।
इस कारण दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की वे टंकियां, जिन्हें तिघरा जल शोधन संयंत्र से भरा जाता है, पूर्ण क्षमता से नहीं भर सकी। फलस्वरूप शहर में आज सोमवार को जलप्रदाय कम मात्रा एवं कम दबाव के साथ किया गया।
