नशे में चूर होकर श्रद्धालुओं को कुचलने वाले बस चालक पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत गौरी तिराहा में मंगलवार रात्रि शराब के नशे में चूर होकर श्रद्धालुओंं और सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान को कुचलने वाले बस चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसे में 14 लोग घायल हुए, जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस चालक भी घायल है जिसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक सोनू गाडरी 20 वर्ष निवासी राजस्थान वर्तमान रमेश तिवारी का मकान खितोला मोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा सोहन लाल गाडरी 40 वर्ष खितोला मोड़ का आईस्क्रीम का चलित छोटा हाथी वाहन क्रमांक आरजे 06 जीई 1716 में गोरी तिराहा सिहोरा में लगाते हैं।

बीती रात लगभग 9-30 बजे वह अपने चाचा सोहन लाल के साथ आईस्क्रीम ठेला के पास खड़ा था तभी बस क्रमांक एमपी 49 पी 0261 का चालक खतरनाक तरीके से वाहन को लापवाही पूर्वक चलाते आया इस दौरान नवरात्रि कीै लोग झांकी देखने के लिये सडक़ों में चल रहे थे। काफी भीड़ थी। जिन्हें बस चालक ने टक्कर मार दी। 14 लोगों को चोटें आ गई। आइस्क्रीम के चलित छोटा हाथी वाहन में भी टक्कर मार दिया जिससे छोटा हाथी वाहन टूट गया, चाचा सोहन लाल के सिर एवं चेहरे में गम्भीर चोट आयी, पुलिस वाले को भी चोट आयी, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

हादसे में ममता कोल पति सपन कुमार कोल 50 वर्ष निवासी खितौला बाजार थाना खितौला, कोदू लाल बर्मन पिता जगदम्बा प्रसाद बर्मन 40 वर्ष ग्राम दर्शनी कालोनी थाना सिहोरा, संध्या चौधरी पति कैलाश चौधरी 42 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया पठरा थाना पनागर, शिखा चौधरी पिता कैलाश चौधरी 22 साल निवासी ग्राम उमरिया पठरा थाना पनागर, कैलाश चौधरी पिता राममिलन चौधरी 45 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया पठरा थाना पनागर, मनीष दाहिया पिता अशोक दाहिया 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्र 10 गौरैया मोहल्ला सिहोरा थाना सिहोरा, हिंदसागर कुचबंधिया पिता कल्लू कुचबंधिया 35 वर्ष निवासी वार्ड क्र 01 मनसकरा थाना सिहोरा समेत अन्य चोटें थी।

जबकि रोली सोनी पति मनोज कुमार सोनी 25 साल निवासी ग्राम फनवानी थाना मझगंवा, खुशबू वंशकार पिता राजेंद्र वंशकार 17 वर्ष निवासी वार्ड क्र 03 कंकाली मोहल्ला सिहोरा थाना सिहोरा वंदना बर्मन पति कोदूलाल बर्मन 35 वर्ष, निवासी ग्राम दर्शनी कालोनी थाना सिहोरा, सोहन लाल यादव पिता केशरी यादव 40 वर्ष निवासी सिहोरा थाना सिहोरा, सिपाहीलाल विश्वकर्मा निवासी रायसिमरिया थाना सिहोरा, एक अज्ञात महिला को जबलपुर रेफर कर दिया गया था जिनमें से चार की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। बस क्रमांक एमपी 49 पी 0261 के चालक खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है साथ बस जब्त कर ली गई है। बस चालक भी घायल है जिसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

सीवरेज के लिए सड़क खोदकर छोड़ दी कच्ची

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर: हमेशा देखने में आया है कि नगर निगम द्वारा शहर में जब भी विकास कार्य किया जाता है तो कई जगह उसे अधूरे में ही छोड़ दिया जाता है जिसके चलते आमजन को कई परेशानियों से गुज़रना पड़ता है. जिम्मेदार आकर झांकते तक नहीं. शिकायत करने के बावजूद निराकरण […]

You May Like