ऑफिस में एचआर महिला कर्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी की महिला कर्मचारी ने कार्यस्थल पर मिल रही धमकियों से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता लक्की वर्मा, जो कंपनी में एचआर पद पर कार्यरत हैं, ने आरोप लगाया कि कंपनी के सीनियर मैनेजर दीपक सैनी उन्हें लगातार डराने और धमकाने की कोशिश कर रहे हैं.
महिला का कहना है कि 9 सितंबर को ऑफिस में दीपक सैनी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.

उन्होंने गाली-गलौज की और साफ तौर पर कहा कि अगर वह ऑफिस जॉइन करती हैं तो उन्हें काम नहीं करने दिया जाएगा. इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी गई. लक्की वर्मा के अनुसार, वह पिछले दो महीनों से कंपनी में काम कर रही हैं, लेकिन अब लगातार मिल रही धमकियों की वजह से मानसिक तनाव में हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने तुकोगंज पुलिस से मामले में कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है, मामले में थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव का कहना है कि मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता.

Next Post

हनुमान बांध के गेट 40 वर्षो के बाद पहली बार खुले, स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा

Wed Sep 10 , 2025
ग्वालियर: शहर में लगातार हुई वर्षा की वजह से सभी बांध ओवरफ्लो हो चुके है। तिघरा बांध के जल संसाधन विभाग द्वारा 16 बार गेट खोले जा गये है। 1915 में निर्माण किये तिघरा बांध के वर्षा के मौसम में 16 बार गेट खोलना इतिहास में पहली बार हुआ है। […]

You May Like