CM करेंगे एक सितंबर को विक्रमादित्य वैदिक विश्वविद्यालय भवन एवं ई-ग्रंथ का लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक सितंबर को विक्रमादित्य वैदिक विश्वविद्यालय भवन एवं ई-ग्रंथ का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आचार्य राजेश तिवारी, प्रबंध मंडल सदस्य, आचार्यगण एवं छात्र उपस्थित रहेंगे।

कुलपति प्रो. तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विक्रमादित्य वैदिक विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति पर आधारित है। इसकी स्थापना का प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा रखा गया था। अब यह विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं शिक्षा को नई दिशा देगा।

ई-ग्रंथ के माध्यम से विद्यार्थी वेद, उपनिषद और प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन डिजिटल प्लेटफार्म पर कर सकेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

Next Post

धूमधाम से निकला भगवान देव नारायण का भव्य चल समारोह

Sat Aug 30 , 2025
भोपाल: आज राजधानी में भगवान देव नारायण का भव्य चल समारोह जवाहर चौक से रंगमहल तक धूमधाम से निकाला गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए परंपरागत वाद्ययंत्रों के साथ भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वारों से श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। धार्मिक उत्साह और आस्था से परिपूर्ण […]

You May Like