‘तुम मेरे हो’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय

मुंबई, 18 सितंबर (वार्ता) गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार फिल्म ‘तुम मेरे हो’ में साथ नजर आएंगे। आशीष पांडा निर्देशित यह फिल्म प्रेम, एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने इसके पहले पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें गुरमीत और ईशा के किरदारों के बीच गहरे रिश्ते की झलक देखने को मिलती है। यह फिल्म ईशा मालवीय की बॉलीवुड में पहली फिल्म है।

निर्देशक आशीष पांडा ने कहा कि फिल्म में प्यार के साथ उन भावनाओं और चुनौतियों को भी दिखाया गया है, जो रिश्ते की परीक्षा लेती हैं। उन्होंने कहा कि गुरमीत ने किरदार की गहराई और दृढ़ता को प्रभावी ढंग से निभाया है, जबकि ईशा ने भावनात्मक गहराई के साथ किरदार की मजबूती को भी बखूबी पेश किया है। रेवा क्रिएटिव हाउस और डेबगुरु फिल्म्स निर्मित इस फिल्म की निर्माता आरती एस और डेबिना बनर्जी हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा निरंजन अयंगर तथा पूर्वा नरेश ने लिखी है। संगीत सारेगामा के सहयोग से तैयार किया गया है, जबकि वितरण पीवीआर पिक्चर्स करेगा।

.....

Next Post

जन्मदिन पर उपेंद्र का दिखा खतरनाक अवतार, 'ज़ॉम्बी रेड्डी 2' का फर्स्ट लुक जारी

Fri Sep 18 , 2026
हैदराबाद, 18 सितंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता उपेंद्र के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जिसमें वह बेहद खतरनाक और रहस्यमयी अवतार में नजर आ रहे हैं।सुपरहीरो तेजा सज्जा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन सुपर्ण […]

You May Like