तालाब में डूबने से युवक की मौत 

सीधी। नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 8 में दोपहर तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे सुनील द्विवेदी पिता ज्वाला प्रसाद द्विवेदी नहाने के लिए अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सरग तलइया तालाब में उतरा था। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगा। पास में मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन तालाब की गहराई के चलते कोई भी उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतर सका। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विशाल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक पुलिस जवान व ग्रामीण की मदद से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेजा ।

Next Post

बरगवां टीआई के तबादले पर बवाल, सोशल मीडिया में विरोध

Sun Aug 10 , 2025
सिंगरौली। बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू को कार्य में लापरवाही के आरोप में एसपी मनीष खत्री ने लाईन अटैच कर निरीक्षक मो. समीर की अस्थाई पदस्थापना की। इसके बाद हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर विरोध में उतर आए, प्रभारी मंत्री पर भी निशाना साधा। तेलदह विवाद व […]

You May Like