
सिंगरौली। बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू को कार्य में लापरवाही के आरोप में एसपी मनीष खत्री ने लाईन अटैच कर निरीक्षक मो. समीर की अस्थाई पदस्थापना की। इसके बाद हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर विरोध में उतर आए, प्रभारी मंत्री पर भी निशाना साधा। तेलदह विवाद व कार्रवाई न होने का मुद्दा फिर उछला। विरोध के चलते पुलिस महकमा सतर्क हो गया है।
