
जबलपुर। राजस्व, नापतौल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो पेट्रोल पंपो में छापेमार कार्रवाई कर दी ।जिससे हडक़ंप मच गया । नोजल से पेट्रोल आपूर्ति की मात्रा जांची गई। तहसीलदार आधारताल रंजना यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रद्दी चौकी स्थित रज्जब अली सुलेमान जी पेट्रोल पम्प और आधारताल चौक के समीप स्थित ओम पेट्रोलियम के नोजल से पेट्रोल आपूर्ति की मात्रा जांची गई। इसी प्रकार सिंह मिठाई भंडार के निरीक्षण के दौरान परीक्षण के लिए मिठाई के तथा बल्हारा डेयरी से दूध के सेम्पल लिए गये। निरीक्षण की कार्यवाही नाप तौल निरीक्षक आर के ढोके एवं सचिन कुमार सोनी तथा खाद्य सुरक्षा प्रशासन से खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधुरी मिश्रा द्वारा की गई।
