नक्शा काटने पर हंगामा, पटवारी को धमकाया

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत पंचायत भवन सिंगलदीप में अधेड ने नक्शा काटने को लेकर हंगामा मचाया बल्कि पटवारी को धमकाते हुए उसके ऊपर दबाव बनाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को विष्णु सिंह धुर्वे 58 वर्ष निवासी सिंगलदीप ने लिखित शिकायत की वह तहसील पनागर में हल्का पटवारी के पद पर पदस्थ है। दोपहर लगभग 2-30 बजे अपने हल्का में शासकीय काम कर रहा था तभी सुनील उपाध्याय 55 वर्ष निवासी सिंगलदीप का ग्राम पंचायत भवन सिंगलदीप में आकर किसी नक्शा काटने को लेकर उसके ऊपर दबाव बनाने लगा, उसने कहा कि नक्शा कट चुका है आप अपील सक्षम अधिकारी के पास करें, इसी बात को लेकर सुनील उपाध्याय उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये जान से मारने की धमकी देकर उसके शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया एवं बोला कि दुबारा हल्का में दिखा तो जान से खत्म कर देगा। पंचायत भवन में ग्रामवासी, सचिव, ग्राम कोटवार व पटवारी योगेश सिंह उपस्थित थे। लिखित शिकायत पर आरोपी सुनील उपाध्याय 55 वर्ष निवासी सिंगलदीप के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Next Post

दुबई से आई युवती को प्रेम में मिला धोखा

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। दुबई में आईटी सॉफ्टवेयर सेल्स मैनेजर के रूप में काम करने वाली एक युवती के साथ जबलपुर में शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई। सोशल मीडिया से युवक से दोस्ती हुई इसके बाद लिव इन के बाद गुरूद्वारे में तलाकशुदा युवक ने उससे शादी रचाई इसके बाद उसे दहेज […]

You May Like

मनोरंजन