दुबई से आई युवती को प्रेम में मिला धोखा

जबलपुर। दुबई में आईटी सॉफ्टवेयर सेल्स मैनेजर के रूप में काम करने वाली एक युवती के साथ जबलपुर में शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई। सोशल मीडिया से युवक से दोस्ती हुई इसके बाद लिव इन के बाद गुरूद्वारे में तलाकशुदा युवक ने उससे शादी रचाई इसके बाद उसे दहेज प्रताडऩा दी बल्कि उसके जेवरात भी हड़प लिए।

गोहलपुर पुलिस के मुताबिक एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दुबई में आईटी सफ्टवेयर सेल्स मैनेजर दुबई में कार्य करती है। 23 साल से दुबई अलमंकूल फ्लेट 509 थाना बर दुबई में ही निवास करती है। सुनील ठाकुर वर्ष सितम्बर 2019 में दुबई में काम करता था सुनील ठाकुर से फेसबुक के जरिए 10 अक्टूबर 2020 में बातचीत हुई। 8 नवम्बर को उसे सुनील ठाकुर मिला और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। वर्ष अप्रैल 2024 में जबलपुर पहुंचे थे। 23 फरवरी 25 को दोनों की शादी सिविक सेंटर गुरुद्वारा जबलपुर में सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे प्रताडऩा दी गई। साथ ही उसके जेवरात, नगद पांच लाख रूपए रख लिए गए। पति तलाकशुदा था जिसकी उसे जानकारी नहीं दी गई थी। सुनील के द्वारा दहेज की मांग कर उसे लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है ।

Next Post

अंतरधार्मिक विवाह को लेकर कलेक्ट्रेट बना छावनी, आवेदन निरस्त

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। जबलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय मंगलवार को अंतरधार्मिक विवाह के एक मामले को लेकर दिनभर छावनी में तब्दील नजर आया। सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में भारी हलचल रही और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता वहां एकत्रित रहे।मामला अधारताल निवासी मोहम्मद शफीक एवं नेहा रैकवार द्वारा स्पेशल मैरिज एक्ट […]

You May Like

मनोरंजन