ट्रम्प: हम ईरान से बातचीत करने के लिए सहमत

वाशिंगटन 10 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान ने उनसे “बातचीत” जारी रखने का अनुरोध किया है और वह ऐसा करने के लिए सहमत हो गए हैं।

श्री ट्रम्प ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में यह बात कही। श्री ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका ने उन्हें स्पष्ट और कड़े शब्दों में बता दिया है कि युद्धविराम समाप्त हो चुका है।

श्री ट्रम्प का यह बयान अमेरिकी वायुसेना के ईरान के प्रमुख ठिकानों पर कुछ दिन पहले की गई भीषण बमबारी के बाद आया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी लड़ाकू विमानों और मिसाइलों ने ईरान के पश्चिमी हिस्से में स्थित महत्वपूर्ण बिजली उपकरण निर्माण संयंत्रों, बड़े बिजली घरों और खारे पानी को मीठा बनाने वाले तटीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। तब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की उस आर्थिक और तकनीकी क्षमता को पंगु बनाना है जिसका उपयोग सैन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है।

इस अचानक हुए सैन्य हमले के बाद पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया और युद्ध की स्थिति और गंभीर हो गई है। एकबारगी ऐसा लगा कि युद्धविराम पूरी तरह से खत्म हो गया।

ईरान के सैन्य कमांडरों ने इस कार्रवाई को अपनी संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा था कि इस विनाशकारी हमले में उनके बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसका बदला बेहद कड़े और समान सैन्य प्रहार से लिया जाएगा।

कतर और मिस्र जैसे मध्य देश दोनों पक्षों के बीच इस पूर्ण युद्ध को रोकने और किसी तरह बातचीत का रास्ता निकालने के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं।

 

Next Post

फांसी के फंदे पर झूली महिला

Fri Jul 10 , 2026
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलखूॅथ निवासी एक 31 वर्षीय महिला घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। पुलिस के अनुसार ग्राम कोयलखूॅथ निवासी बबिता सिंह पति अवध सिंह उम्र 31 वर्ष ने अपने ही घर के बॉथरूम में आज सुबह करीब […]

You May Like