ब्यूटी पॉर्लर की संचालिका के घर से 40 लाख की चोरी

मुरैना: शहर कोतवाली थाना इलाके के नैनागढ़ इलाके में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर चोर करीब 35-40 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के ज्वेलरी और डेढ लाख रूपये नगद चोरी कर मौके से फरार हो गये। घटना के वक्त पूरा परिवार रक्षाबंधन पर पोरसा गया हुआ था।
रिंकी गुप्ता के ब्यूटी पालैर पर मेहंदी सीखने वाली युवती कीर्ति मंगल नैनागढ़ स्थित उनके घर पहुंची तो यहां मुख्य दरवाजे सहित घर के अन्य ताले टूटे हुए मिले। घर का सामान बिखरा देखकर कीर्ति ने तत्काल रिंकी गुप्ता को फोन पर चोरी की खबर देते हुए डायल 112 को भी खबर दी। खबर मिलते ही रिंकी गुप्ता पोरसा से मुरैना पहुंची। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घर क अलग -अलग हिस्सों से फिंगर प्रिंट उठाये है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। हालांकि चोर पड़ोस के एक सीसीटीवी में हल्का सा दिखाई दिया है। रिंकी गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि घर से 4 चूडिंया, 2 कॉलर, 2 चेन, 2 अंगूठियां, बाले, झुमकी, हार, नॉर्मल टॉप्स, सुई धागा, मांग टीका और नथ समेत अन्य जेवर चोरी हुए है। इसके अलावा लगभग डेढ लाख रूपये नगद भी गायब है। संचालिका के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 35-40 लाख रूपये है।

Next Post

पुलिस को देखकर स्कूटी मोड़ी, बोरी ने खोल दिया गांजे का राज

Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर: नीडम पुल के नीचे पुलिस की चेकिंग देखकर एक स्कूटी चालक ने अचानक रास्ता बदलकर निकलने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका तो उसकी घबराहट और स्कूटी के आगे पैरों के पास रखी बोरी पर बार-बार जाती नजर ने संदेह बढ़ा दिया। बोरी खुली तो उसमें […]

You May Like