
ग्वालियर: नीडम पुल के नीचे पुलिस की चेकिंग देखकर एक स्कूटी चालक ने अचानक रास्ता बदलकर निकलने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका तो उसकी घबराहट और स्कूटी के आगे पैरों के पास रखी बोरी पर बार-बार जाती नजर ने संदेह बढ़ा दिया। बोरी खुली तो उसमें गांजा मिला।
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेन्द्र कुशवाह (32), निवासी न्यू राम विहार कॉलोनी, पिन्टू पार्क को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बोरी से 5.430 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये है, बरामद हुआ।
पुलिस ने गांजे के साथ घटना में इस्तेमाल इलेक्ट्रिक आईक्यूब स्कूटी, मोबाइल फोन और 550 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।पुलिस पूछताछ में आरोपी से गांजे के स्रोत और उसकी सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। विश्वविद्यालय थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Next Post
कंटेनर-टैम्पों के बीच हुई टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल
Sun Aug 30 , 2026
ग्वालियर: शहर से दूर पुरानी छावनी थाना इलाके के निरावली तिराहे मार्ग पर कंटेनर और टैम्पो के बीच जबरदस्त टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही एफआरवी 32 के पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस […]

You May Like
-
12 months ago
अमेरिका में हुआ भयानक प्लेन हादसा
-
9 months ago
भारत मंडपम में दो दिवसीय “इंटरनेशनल जनमंगल सम्मेलन”