इंदौर:दुबई में फ्लाइट निरस्त होने के बाद फंसे पूर्व विधायक ने इंदौर लौटने की जानकारी देते हुए बताया है कि वे दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं और विमान ने सफलतापूर्वक उड़ान भर ली है. मुंबई पहुंचने के बाद वे शीघ्र ही इंदौर लौटेंगे.
जारी संदेश में उन्होंने उल्लेख किया कि इस दौरान केंद्र और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने संवेदनशीलता के साथ सहयोग प्रदान किया. विशेष रूप से नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय तथा तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से वापसी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सकीं. पूर्व विधायक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शुभकामनाओं और सहयोग से जल्द ही इंदौर पहुंचकर आमजन से भेंट करेंगे.
