ISBT पर यात्रियों से खुली लूट: साधारण शौचालय बने प्रीमियम, महिलाओं से अवैध वसूली और मनमाना किराया

भोपाल: राजधानी में अंतरराज्यीय बस स्टेंड आईएसबीटी पर जहां महिला यात्रियों के लिए शौचालय का अभाव हैं, वहीं पहले से बने साधारण शौचालय पर कब्जा कर उसे प्रीमियम बनाकर पैसे वसूले जा रहे हैं. वहीं मुंबई के किरायें में बस ऑपरेटरों के अलग अलग किराये बताए गए. त्यौहार के समय किराये में दो से तीन गुना वृद्धि की बात भी सामने आई है.साधारण शौचालय को प्रीमियम के नाम से अवैध वसूली आईएसबीटी बस स्टेंड पर शुरुआत में यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं तैैयार की गई थी जिसमें शौचालय, पानी, परिसर में पंखे जैसी सुविधा दी थीे.

इनमें महिला शौचालय पर प्रीमियम का बोर्ड लगा कर तीन तरह की दर से वसूली की जा रही है. जिसमें शौच के लिए 10 रुपए और लेट्रिन के 20, और नहाने के 30 रुपए लिए जा रहे है. यह सभी दर शौचालय के दरवाजे पर लिखी हुई है. इसकी वसूली का कार्य वहीं पर होटल संचालक द्वारा किया जाता है. अधिकतर महिला शौच के 10 रुपए नहीं दे कर खुले में शौच करने को मजबूर हैं. अवैध वसूली पर आज तक किसी ने कार्रवाई नहीं की ना ही किसी ने इसे बंद करवाने की कोशिश की.
यात्रियों के रास्ते पर भोजनालय का संचालन
प्राप्त जानकारी अनुसार बस स्टेण्ड संचालन के लिए बीसीसीएल का ऑफिस बनाया गया था. लेकिन अब बीसीसीएल का ऑफिस कहीं नहीं है, जो जगह आम यात्रियों के निकलने के लिए बनी हुई थी, वहां पर अब अवैध रुप से भोजनालय का संचालन हो रहा है. उसमें दोनों तरफ चैनल गैट लगे हुए हैं.
तीन ट्रेवल्स पर एक ही शहर के तीन किराए
आईएसबीटी बस स्टेंड पर यात्रियों के साथ किराये में लूट का काम जारी है इसकी जानकारी ट्रेवल्स संचालकों के ऑनलाइन किराया या फिर उनके ऑफिस पर जाकर पता चलता है. नवभारत के संवाददाता ने भोपाल से मुंबई के लिए तीन ट्रेवल्स पर किराये की जानकारी ली. तीनों ने अलग अलग बताए. जोगेश्वरी ट्रेवल्स ने 1575 से 1680, राजकल्पना टे्रवल्स ने 1775, वर्मा ट्रेवल्स ने 1375 रुपए किराया बताया है, यह सभी किराये स्लीपर बस के हैं.
सीजन के समय बढ़ता रहता है किराया
आईएसबीटी बस स्टैण्ड पर जोगेश्वरी ट्रेवल्स के कर्मचारी ने बताया कि समय के साथ किराया घटता बढ़ता रहता है . अभी मुंबई का नॉर्मल किराया है, लेकिन दो दिन बाद जब यात्रियों का दबाव बढ़ेगा तब यह किराया बढक़र 2500 से 4000 रुपए हो जाएगा.

एक ट्रेवल्स के संचालक ने बताया कि यहां पर हम किराया सही लेते हैं जो हमारा पूर्व से निर्धारित है. लेकिन यहां पर कुछ दलाल सक्रिय हैं,वह यात्रियों को बरगालाकर उनसे अधिक पैसे लेकर बस में बैठा देते हैं. दलालों के द्वारा किराये के अतिरिक्त 20 से लेकर 200 रुपए तक लिए जाते हैं.

Next Post

देर रात इटारसी रोड पर भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

Tue Mar 3 , 2026
बैतूल: देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोतवाली थाना क्षेत्र के इटारसी रोड स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार खड़ी क्रेन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, […]

You May Like