सिंगोड़ी में बाइपास पर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

छिंदवाड़ा। चौकी सिंगोड़ी क्षेत्र के बाईपास मार्ग के समीप मंगलवार की दोपहर मानव कंकाल मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। खबर आग की तरह फैलते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते कंकाल को खींच रहे थे।

जानकारी मुताबिक बाईपास मार्ग पर कंगाल मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी है। कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंकाल कितने दिन या महीने पुराना है। फिलहाल कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही मौत के कारण का भी पता लगाया जा रहा हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है। वही गुमशुदगी के मामलों से भी इस घटना को जोड़कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Next Post

गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव: अब 12 बजे तक ही कक्षाएं

Tue Apr 21 , 2026
धार. धार जिले में बढ़ते तापमान और ग्रीष्म ऋतु की तीव्रता को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रभारी कलेक्टर श्री अभिषेक चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जिले के समस्त विद्यालय प्रात:कालीन पाली में […]

You May Like